रुआपेहू पर्वत Mount Ruapehu | |
---|---|
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 2,797 मी॰ (9,177 फीट) |
उदग्रता | 2,797 मी॰ (9,177 फीट) न्यूज़ीलैण्ड की १९वी सबसे ऊँची चोटी |
एकाकी अवस्थिति | 340.67 कि॰मी॰ (1,117,700 फीट) |
सूचीयन | न्यूज़ीलैण्ड का सबसे बड़ा ज्वालामुखी |
निर्देशांक | 39°17′S 175°34′E / 39.283°S 175.567°Eनिर्देशांक: 39°17′S 175°34′E / 39.283°S 175.567°E |
भूगोल | |
भूविज्ञान | |
पर्वत प्रकार | ज्वालामुखी |
अंतिम विस्फोट | २५ सितम्बर २००७ |
आरोहण | |
प्रथम आरोहण | १८७९ |
सरलतम मार्ग | पैदल चढ़ाई |
रुआपेहू पर्वत (Mount Ruapehu), जिसे केवल रुआपेहू भी कहा जाता है, न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप के ताऊपो ज्वालामुखीय क्षेत्र के दक्षिणी छोर पर स्थित एक सक्रीय मिश्रित ज्वालामुखी (स्ट्रैटोवोल्केनो) है। यह ताऊपो झील के दक्षिणी तट से ४० किमी की दूरी पर टोंगारीरो राष्ट्रीय उद्यान (Tongariro National Park) में विराजमान है। उत्तर द्वीप कि सभी हिमानियाँ (ग्लेशियर) इसी पर्वत की ढलानो पर स्थित हैं।
रुआपेहू दुनिया के सबसे सक्रीय ज्वालामुखियों में से एक है और न्यूज़ीलैण्ड का सबसे बड़ा ज्वालामुखी है। यह उत्तर द्वीप का सबसे ऊँचा बिन्दु है और इसके तीन प्रमुख शिखर हैं: २७९७ मीटर ऊँचा ताहूरांगी (Tahurangi), २७५५ मीटर ऊँचा ते हेउहेउ (Te Heuheu) और २७५१ मीटर ऊँचा पारेतेतातोंगा (Paretetaitonga)। इन शिखरों के दरमियान एक गहरा ज्वालामुखीय क्रेटर है जहाँ से समय-समय पर विस्फोट होता है। विस्फोटों के बीच के शान्त काल में इसमें पानी भरने से एक ज्वालामुखीय झील बन जाती है।
माओरी भाषा में 'रुआपेहू' का अर्थ 'विस्फोटों वाला गड्ढा' है।